{"_id":"d7b7d08a2fe918f52f83be70c32e5624","slug":"two-former-mla-ousted-from-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने पूर्व विधायक और बहन को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने पूर्व विधायक और बहन को पार्टी से निकाला
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया और उनकी बहन पूर्व विधायक बृज सिंह को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी ने उनके निष्कासन की कार्यवाही की है।
निर्दलीय विधायक के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले लल्ला भैया भाजपा और कांग्रेस से विधायक बनते हुए वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
लल्ला भैया ने 2007 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने के बाद बीच में ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बसपा का दामन थामा था।
2008 में क्षेत्र का उपचुनाव हुआ तो उन्होंने अपनी बहन बृज सिंह को बसपा से प्रत्याशी बनवाया और वह उपचुनाव जीतकर विधायक चुनी गईं।
2009 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने लल्ला भैया को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में चुनाव के ऐन पहले उनकी जगह पुत्तू अवस्थी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। पुत्तू अवस्थी भी चुनाव हार गए।
विज्ञापन
2012 के विधानसभा चुनाव में लल्ला भैया करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा के खुद प्रत्याशी बने। हालांकि उन्हें सपा प्रत्याशी व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
जानकार बताते हैं कि इसके बावजूद लल्ला भैया को उम्मीद थी कि बीएसपी 2014 के लोकसभा चुनाव में कैसरगंज से उन्हें ही प्रत्याशी बनाएगी लेकिन पार्टी ने विधायक केके ओझा को वहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद वह बसपा की गतिविधियों में सुस्त पड़ गए थे।
इधर लोकसभा चुनाव की आहट के बीच लल्ला भैया की दूसरे दलों से संपर्क की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती को अवध क्षेत्र की समीक्षा में बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यक्रमों में लल्ला भैया और उनकी बहन बृज सिंह की निष्क्रियता और दूसरी पार्टियों से संपर्क की जानकारी दी तो मायावती ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फैसला सुना दिया।
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर जुगुल किशोर ने लल्ला भैया व बृज सिंह के पार्टी से निष्कासन की पुष्टि की है।