फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   twenty two students ill after eating midday meal

यूपी में मिड-डे मील खाने से 22 बच्चों की हालत बिगड़ी

Thu, 22 Aug 2013 08:44 PM IST
मैनपुरी/ब्यूरो
मैनपुरी/ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
twenty two students ill after eating midday meal

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सुल्तानगंज क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मिड-डे मील पकाते समय उसमें छिपकली गिर गई। इससे  मिड-डे मील जहरीला हो गया और उसे खाने से 22 बच्चों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


सभी को पीएचसी सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया और मिड-डे मील पकाने वाले रसोइया की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम मरहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मेन्यू के अनुसार बृहस्पतिवार को रोटी और सब्जी बनाई जानी थी लेकिन मेन्यू को दरकिनार कर खिचड़ी बनाई गई। खिचड़ी को खाने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चे सिर दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कश्मीर सिंह पहुंचे। जांच के दौरान खिचड़ी बनाने वाले बर्तन में छिपकली पड़ी मिली। इसके बाद बच्चों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लाया गया और इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दी गई।


जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में बीएसए वीरपाल सिंह यादव, एसडीएम भोगांव वीके अग्रवाल, एबीएसए नीरजा चतुर्वेदी ग्राम मरहरी पहुंचे।

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की हालत में सुधार है। रसोइया राजकुमारी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed