{"_id":"f36a57cf821b421b387a23bcae4c2368","slug":"train-did-not-stop-women-jumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गईं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो,गाजियाबाद
Updated Mon, 22 Jul 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर गाजियाबाद से ब्रजघाट आ रही महिलाओं समेत कई यात्रियों ने ट्रेन न रुकने पर छलांग लगा दी। जिसमें 6 महिलाएं घायल हो गईं।
पिलखुवा क्षेत्र के कुछ श्रद्घालु रविवार की दोपहर को पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ब्रजघाट गंगानगरी को आ रहे थे। स्टॉपेज होने के बाद भी जब ट्रेन ब्रजघाट स्टेशन पर नहीं रुकी और मुरादाबाद की तरफ बढ़ने लगी।
जिससे यात्री घबरा गए और महिलाओं समेत कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी।
चलती ट्रेन से कूदने पर पिलखुवा के गांव सिखैड़ा की 6 महिलाएं घायल हो गई। स्टेशन अधीक्षक कृष्ण कुमार का कहना है कि ट्रेन न रुकना चालक की लापरवाही है, जिसकी जांच और कार्रवाई के लिए मुरादाबाद मुख्यालय को सूचना भेजी जाएगी।