फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   To be alive people are eating grass

उत्तराखंड त्रासदी: जिंदा रहने के लिए लोग खा रहे हैं घास

Fri, 21 Jun 2013 11:00 AM IST
अजय झंवर
अजय झंवर Updated Fri, 21 Jun 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
To be alive people are eating grass

देवभूमि हिमालयन सुनामी से बचकर लौट रहे लोगों की रूह उस भयावह मंजर की कल्पना से ही कांप जाती हैं। प्रकृति के इस कहर से जो लोग बच गए वह अपनी जिंदगी को ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों के प्रति उत्तराखंड प्रशासन का रवैया भी संवेदनहीन रहा।

विज्ञापन


बचाव के लिए केदारनाथ पहुंचे हेलीकाप्टर से सबसे पहले वहां मौजूद एडीएम और पुलिस अफसर, यात्रियों को उनके हाल पर छोड़कर भागे। हजारों लोग अभी भी पहाड़ों पर फंसे हैं और घास खाकर जिंदा है। खुद हर पल मौत से सामना कर लौटे लोग भी पहाड़ पर फंसी हजारों जिंदगी को बचाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


कासगंज के चिकित्सक सुभाष अग्रवाल और अपने परिवार के साथ केदारनाथ गए थे। वह रास्ते में सतपड़ा रामनगर में फंस गए थे। गुरुवार को रास्ता साफ होने के बाद वह कासगंज के लिए चल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ केदारनाथ से बचकर आए शामली के गांव दरगापुर के रहने वाले अमित सरोहा अपने ममेरे भाई रोहित और पंकज केदारनाथ में फंस गए थे और उन्होंने तबाही के इस मंजर को देखा।

उन्होंने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि शाम को करीब साढ़े छह बजे जबरदस्त पानी आया और अपने साथ सब कुछ बहाता ले गया। मंदिर की सीढ़ियां और कुछ हिस्सा बह गया। हजारों तीर्थयात्री, मकान, दुकान, गाड़ी बह गए। जैसे-तैसे रविवार की रात जागकर कटी। ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर हजारों लोगों ने अपनी जान बचाई लेकिन सोमवार की सुबह सात बजे फिर से पानी का सैलाब आया और तबाही मचा गया।

उन्होंने बताया कि मदद काफी धीमी गति से मिल रही है। जिंदा रहने के लिए लोग घास खा रहे हैं। वह खुद रविवार से भूखे है। ऊंचे पहाड़ों पर करीब दो हजार यात्री फंसे है लेकिन अभी सिर्फ पांच सौ लोग ही हेलीकाप्टर से नीचे आ सके हैं। उनका मानना है कि कम से कम करीब दस हजार यात्री इस केदारनाथ के जलजले में बहे हैं। रामबाढ़, हनुमान चट्टी, गौरीकुंड सब कुछ प्लेन हो चुका हैं।

अमित सरोहा ने बताया कि बताया कि उन्हें हैरत उस समय हुई कि जब केदारनाथ में मौजूद एसडीएम व पुलिस के अधिकारी पहला राहत का हेलीकाप्टर पहुंचते ही उसमें सवार होकर खुद निकल आए। मंगलवार को हेलीकाप्टर से आने के बाद उन्हें खाना मिला है।


उन्होंने बताया कि राहत कैंप पर कोई मेडिकल सुविधा नहीं है। अमित सरोहा ने बताया कि हेलीकाप्टर से आने वाले यात्रियों को कहीं भी उतार दिया जाता हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील की अभी पहाड़ों पर फंसी हजारों जानों को जल्दी से बचाओ, कहीं फिर तबाही न आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed