फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three year old girl murdered after rape in up

नशेडी़ ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Fri, 08 Feb 2013 01:21 PM IST
नागल (सहारनपुर)/ब्यूरो
नागल (सहारनपुर)/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
three year old girl murdered after rape in up

सहारनपुर जिले के फतेहपुरकलां गांव में एक नशेडी़ युवक ने गुरुवार शाम तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार होते समय ही कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।         

विज्ञापन


प्रेमा (परिवर्तित नाम) गुरुवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला बॉबी (19) उसे अपने साथ एक गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने प्रेमा के साथ दुष्कर्म किया। फिर लोगों की नजरों से अपने कुकर्म को  छिपाने के लिए उसने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने के फिराक में था कि तभी खेतों से लौट रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। उसके शरीर पर मिट्टी लगे होने से ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। फिर वे बॉबी को लेकर खेत में गए तो उनके होश उड़ गए। प्रेमा का शव और खून से सने कपड़े वहां पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने बॉबी की जमकर पिटाई की। तब तक सूचना पर प्रेमा के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है। एसपी देहात डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि हत्या से पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है लेकिन सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed