{"_id":"5112cab2-71c4-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"three-year-old-girl-murdered-after-rape-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेडी़ ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेडी़ ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
नागल (सहारनपुर)/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले के फतेहपुरकलां गांव में एक नशेडी़ युवक ने गुरुवार शाम तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार होते समय ही कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमा (परिवर्तित नाम) गुरुवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला बॉबी (19) उसे अपने साथ एक गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने प्रेमा के साथ दुष्कर्म किया। फिर लोगों की नजरों से अपने कुकर्म को छिपाने के लिए उसने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने के फिराक में था कि तभी खेतों से लौट रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। उसके शरीर पर मिट्टी लगे होने से ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। फिर वे बॉबी को लेकर खेत में गए तो उनके होश उड़ गए। प्रेमा का शव और खून से सने कपड़े वहां पड़े थे।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीणों ने बॉबी की जमकर पिटाई की। तब तक सूचना पर प्रेमा के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है। एसपी देहात डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि हत्या से पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है लेकिन सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।