{"_id":"c9f41322-d71e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"three-police-man-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 पुलिस वालों ने की आत्महत्या, किसी के पास नहीं है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 पुलिस वालों ने की आत्महत्या, किसी के पास नहीं है कारण
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में पिछले 48 घंटे के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने तनाव के कारण खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली जबकि एक ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मऊ कचहरी में कोषागार सुरक्षा में तैनात सिपाही साहब राज राय 58 ने खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गयी।
आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। इसके अलावा एटा कोतवाली इलाके में कल शाम पुलिस लाइन में तैनात आशीष कुमार ने भी सरकारी राइफ्ल से गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गयी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक अन्य घटना आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सिपाही मुकेश कुमार ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश हरिपर्वत थाने में तैनात है।
विज्ञापन