{"_id":"f65f70bc08d2bcb91fdb35914c86d095","slug":"three-men-raped-minor-girl-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, पुलिसकर्मियों ने भी की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से गैंगरेप, पुलिसकर्मियों ने भी की छेड़खानी
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से कार सवार तीन युवकों ने गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत में युवक किशोरी को दिल्ली स्टेशन के पास फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
किशोरी किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान दो पुलिसकर्मियों ने भी उससे बदतमीजी की। दूसरी ओर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी बहन के साथ पैठ बाजार में घूमने गई थी। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया।
रेप के बाद किशोरी की हत्या कर निकालीं आंखें
विज्ञापन
इसके बाद युवक उसे किसी सुनसान जगह पर बने एक कमरे में ले गए। जहां उससे के दुष्कर्म किया गया। रात भर उसी कमरे में रखने के बाद आरोपी उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास फेंक गए। किसी प्रकार वह गाजियाबाद पहुंची और फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी।
किशोरी का यह भी आरोप है कि गाजियाबाद आने के दौरान विजयनगर थाना क्षेत्र में ही दो पुलिसकर्मियों ने भी उससे अभद्रता और छेड़छाड़ की। शुक्रवार रात तक पुलिस पूरे मामले को दबाए रही।
पहले 'बलात्कार' और फिर पुलिस का अत्याचार
शनिवार सुबह एसपी सिटी शिवशंकर यादव के संज्ञान में मामला आया तो पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों की भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि कार सवार युवकों को सामने आने पर वह पहचान लेगी। हालांकि विजयनगर पुलिस का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।