फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   the broker who decide to build sho

‘यहां दलाल तय करते हैं किसे बनाया जाए थानेदार’

Wed, 06 Mar 2013 11:39 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
the broker who decide to build sho
कुंडा के सीओ जिया उल हक की हत्या से पुलिस विभाग में काफी नाराजगी है। नई मंडी कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद सिरोही ने अपनी फेसबुक वॉल पर पुलिस का वो दर्द बयां कर दिया, जिसमें पूरा सिस्टम कटघरे में खड़ा दिखता है। वह लिखते हैं यहां सब कुछ दलाल तय करते हैं, किसे थानेदार बनाया जाए और किस बदमाश को जेल न भेजा जाए।
विज्ञापन

fb page
विज्ञापन

महकमे में इंस्पेक्टर सिरोही सर्विलांस के एक्सपर्ट माने जाते हैं। फेसबुक पर ‘क्राइम कंट्रोल मेरा भी प्रयास’ नाम से उनका एकाउंट है, जिसमें 227 फ्रैंड हैं। सोशल साइट के जरिए इंस्पेक्टर का मकसद लोगों को अपराधियों से आगाह करना है। वह अक्सर वॉल पर बताते रहते हैं कि किस गैंग की क्या मॉड्स आपरेंडी है और कहां-कहां सक्रिय हैं। अपराधियों के फोटो डालकर भी वह सचेत करते हैं। अवकाश पर चल रहे इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह अपनी वॉल पर ऐसा कुछ लिख दिया कि हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडा के सीओ की हत्या से आहत सिरोही ने लिखा कि सत्ता के  केंद्र के आसपास ‘चाटुकारों’ की फौज रहती है। कुछ ग्राम प्रधान, घाघ ठेकेदार, दबंग और ‘विशुद्ध दलाल’ पूरे सिस्टम को कब्जे में रखे हुए हैं। वही तय करते हैं कि इलाके में कौन थानेदार रहेगा, कौन बदमाश जेल नहीं जाएगा। कौन-कौन उनके अपने आदमी हैं। हम में से काफी लोग उनकी शरण में जाकर अपना भविष्य खोजते हैं। मेरा कोई परिचय नहीं शहीद सीओ से, लेकिन पढ़ा है कि वह एक ईमानदार और सच्चे पुलिस अफसर थे।

हम देख लें कि हम में से कितने ‘मंडली’ और ‘केंद्रों’ के कृपा पात्र हैं। हम में से जो लोग ऐसे हैं, उन्हें बिल्कुल हक नहीं कि अब मगरमच्छी आंसू बहाएं। हालांकि खुद को विवादों में घिरते देख इंस्पेक्टर सिरोही ने उक्त वॉल को हटा दिया है।

‘ये मेरी निजी राय है’
इंस्पेक्टर सिरोही ने इस पोस्ट के बारे में कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है, जिसे आपत्ति हो वह न पढ़े। वैसे इसमें कुछ गलत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed