फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Terrorist may attack on rahul gandhi

IB की रिपोर्ट, राहुल पर हो सकता है आतंकी हमला

Thu, 27 Feb 2014 07:54 AM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Terrorist may attack on rahul gandhi

बब्बर खालसा की हालिया धमकी के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पहली मार्च को वाराणसी और मिर्जापुर दौरे पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। राहुल एक मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर में पार्टी द्वारा आयोजित रिक्शा चालकों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मिर्जापुर जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद

Terrorist may attack on rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को एआईजी संजय चौहान के नेतृत्व में पहुंची एसपीजी की आठ सदस्यीय टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा का जायजा लिया।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता पर हमले के खतरे की बाबत आईबी ने यूपी पुलिस को एक अहम नोट भेजा है। इसमें कहा गया कि राहुल को आतंकियों से खतरा है। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी वाराणसी और लखनऊ में राहुल पर हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुल‌िस भी सतर्क

Terrorist may attack on rahul gandhi

बता दें कि आईएम के भगोड़ों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धमाके करने की जिम्मेदारी डेढ़ साल पहले ही दी जा चुकी है। इधर राहुल बब्बर खालसा इंटरनेशनल के भी निशाने पर आ गए हैं।

यह भी पता चला है कि आईएसआई की मदद से सिख यूथ फेडरेशन के लखबीर सिंह रोडे और खालिस्थान कमांडो फोर्स के जगतार सिंह हमले के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री भेजने के प्रयास में है।

विज्ञापन

एसपीजी की टीम रखेगी पैनी नजर

Terrorist may attack on rahul gandhi

कहा तो यहां तक जा रहा है कि एक करोड़ रुपये के हथियार-विस्फोटक खरीदे भी जा चुके हैं। इस बारे में पूछने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एसपीजी की सलाह पर राहुल गांधी की सुरक्षा अब और कड़ी की जा रही है।

इसके लिए जरूरी फोर्स को पहले से तैयार रखा गया है। गुरुवार को एसपीजी की एक और टीम आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed