फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   tensionful peace in merrut

सांप्रदायिक बवाल के बाद मेरठ में तनावपूर्ण शांति

Mon, 12 May 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 May 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
tensionful peace in merrut

सांप्रदायिक बवाल के दौरान सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शुभम रस्तोगी की हालत नाजुक बनी हुई है। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के आईएसयू वार्ड में भर्ती शुभम के ट्रीटमेंट पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता खुद नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को मंडलायुक्त मंजीत सिंह ने फोर्टिस नोएडा के डॉक्टर अनिल धर को बुलाकर शुभम को दिखाया। डा. अनिल धर ने जांच से जुड़ी फाइल देखने के बाद कहा कि जो भी ट्रीटमेंट किसी बड़े अस्पताल में दिया जा सकता है, वह मेडिकल में दिया जा रहा है। कहीं और रेफर करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


प्राचार्य के अनुसार शुभम का हार्ट ठीक से काम कर रहा है। सिर में गहरी चोट होने के कारण वह कोमा में है। कब तक रिकवरी होगी, यह बता पाना मुश्किल है।

लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

tensionful peace in merrut

रविवार सुबह मेरठ पहुंचे प्रमुख सचिव गृह एके गुप्ता और डीजीपी एएल बनर्जी ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद मीडिया से कहा कि लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। घायलों के निशुल्क इलाज के साथ ही आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने फोर्स की कमी के बावजूद जिस तत्परता से बवाल पर काबू पाया, उससे वह संतुष्ट हैं।

शनिवार को प्याऊ को लेकर शहर के तीरगरान में संघर्ष के दौरान दो संप्रदायों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने शनिवार और रविवार को थाना कोतवाली में 19 मामले दर्ज किया है, जबकि जिला अस्पताल में तोड़फोड़ का अलग मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें करीब एक दर्जन नामजद और ढाई हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराएं लगी हैं। रविवार को तीरगरान पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया कि बवाल रणनीति के तहत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed