{"_id":"ab9a19e9d880c3b1b5e0df6093166a84","slug":"tension-prevails-in-muzaffarnagar-after-youth-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगरः युवक की हत्या, फिर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगरः युवक की हत्या, फिर तनाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस चुके मुजफ्फरनगर में हालात बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
बुधवार शाम मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुजफ्फरनगर के पंचेदा रोड पर अबीद (28) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उस वक्त अबीद अपना सैलून बंदकर घर लौट रहा था।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की। इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
पिछले दिनों मुजफ्फरनर और निकटवर्ती इलाकों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 62 लोगों की मौत हो गई थी। इस दंगे में हजारों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन