{"_id":"5e94a9ec8ebc3e7608298127","slug":"teenagers-reach-bhadohi-in-12-days-from-odisha-after-riding-on-camel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः ऊंट पर सवार होकर ओडिशा से 12 दिन में घर पहुंच गया किशोर, लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः ऊंट पर सवार होकर ओडिशा से 12 दिन में घर पहुंच गया किशोर, लोग हैरान
Mon, 13 Apr 2020 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Flickr
लॉकडाउन के दिन से ओडिशा में फंसे भदोही के चकभुईधर निवासी एक किशोर 12 दिनों में ऊंट से चलकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर लोग उसे देख कर आश्चर्य से भर उठे। दिनेश दुबे के पुत्र अंकित (15) के घर पहुंचने पर जहां परिवार के लोग खुश हैं। वहीं क्षेत्र में लोग उसकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने पहुंच कर किशोर की जांच की और घर में ही क्वारंटीन कर दिया। पिता ने बताया कि अंकित ओडिशा के महाबलेश्वर में रहता है। जहां उसने ऊंट रखा हुआ है और टूरिस्टों को ऊंट से सैर कराता है।
विज्ञापन
इस बीच कोरोना के चलते लॉकडाऊन में फंस गया तो घर आने के लिए उतावला हो गया। जब उसे कोई रास्ता न मिला तो उसने ऊंट की सवारी कर ही घर के लिए रवाना हो गया। उसने बताया कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल, झारखंड होते हुए सोमवार को वह घर पहुंचा। घर पर खुशी का माहौल है। लोग उसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ विभाग की टीम ने उसे घर पर क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन