{"_id":"3c18f514-e285-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tears-in-akhilesh-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वे फफक कर रोये तो अखिलेश की आंखें भर आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वे फफक कर रोये तो अखिलेश की आंखें भर आईं
रायबरेली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शहीद अखिलेश कुमार सिंह के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे सीएम को देखते हुए पिता विक्रमाजीत फफक पड़े। पिता के रोते ही अन्य परिवारजन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
सीएम की आंखें भी भर आईं और पिता को ढांढस बंधाया। कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि आपको ऐसा बेटा मिला था कि जिस पर आज हर देशवासी को फक्र है।
सीएम ने शहीद के बेटे हर्ष से पूछा क्या बनोगे तो उसने कहा, आईएएस अफसर बनकर पिता का सपना पूरा करूंगा।
शहीद अपने पीछे माता-पिता, भाई, बहनों के अलावा पत्नी अंजू सिंह, बेटा हर्ष और बेटी तनु को छोड़ गया है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का दुख दर्द बांटा।
विज्ञापन
परिवारीजनों के साथ ही सीएम ने शहीद के बेटे हर्ष और बेटी तनु को भी दुलारा। मुख्यमंत्री ने शहीद के बेटे हर्ष से पूछा क्या बनोगे तो उसका जवाब था आईएएस अफसर। बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वह डॉक्टर बनेगी। सीएम ने परिवारीजनों को बच्चों की अच्छी शिक्षा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन