फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   teachers has caught doing wrong work

गुरुदेव कर रहे थे ये काम, पकड़े गए

Fri, 07 Mar 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अतरौली (अलीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला,अतरौली (अलीगढ़) Updated Fri, 07 Mar 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
teachers has caught doing wrong work

नकल माफिया ने गुरुवार को हाईस्कूल में गणित की परीक्षा के दौरान प्रशासन के नकल रोकने के सभी दावों को फे ल कर दिया।

विज्ञापन


माफिया के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए अतरौली क्षेत्र में गए सचल दल तू डाल-डाल, मैं पात-पात की स्थिति में नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली पर सचल दलों को केवल पांच मुन्नाभाई ही पकड़ में आए।

सचल दलों ने एक कक्ष निरीक्षक भी नकल कराते हुए पकड़ा। डीआईओएस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
 
सुबह की पाली में गणित की परीक्षा के दौरान माफिया ने बोलकर, चार्ट के माध्यम से नकल कराई। सोल्वर खेतों पर पेपर सोल्व करने में जुटें रहे। माफिया ने सचल दलों को खूब छकाया।
विज्ञापन


डीआईओएस राजू राणा ने चार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले बिहारी लाल भारती उमावि, पालीमुकीमपुर का निरीक्षण किया। यहां अलग-अलग कमरों में गणित विषय के दो शिक्षक सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी दे रहे थे। डीआईओएस ने उन्हें तत्काल रिलीव कर दिया और केन्द्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हरीश चंद्र सत्य आर्य उमावि, खड़ौआ परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां चार मुन्नाभाई दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। चारों परीक्षार्थियों के खिलाफ डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। चोखेलाल उमावि, हरदाई में एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। इसी केन्द्र पर चपरासी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए डीआईओएस ने उसे बाहर कर दिया।

इसके बाद डीआईओएस श्री कृष्ण नलसय उमावि, ररामपुर चदियांना पहुंचे। यहां भी उन्होंने एक मुन्नाभाई को दबोचा। एक कक्ष निरीक्षक नकल कराने की गतिविधियों में शामिल मिला है। एक ही वक्त में सभी परीक्षार्थियों की कॉपी में एक जैसे सवाल हल हो रहे थे। उन्होंने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

गायब मिली अलमारी की चाबी
इसी केन्द्र पर उस अलमारी की चाबी गायब मिली जिसमें प्रश्न पत्र और कॉपियां रखी हुईं थी। नियमानुसार चाबी केन्द्र व्यवस्थापक के पास होनी चाहिए थी। चाबी के संबंध में शिक्षकों से पूछा गया तो वह चाबी खोने की बात कहने लगे। बीएसए एसपी यादव ने भी कलावती उमावि, खेड़ा दयाल नगर में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा।

कमरों में छत नहीं, बना दिए सेंटर
आंख मूंदकर परीक्षा केन्द्र बनाने वाले विभागीय अधिकारियों की एक और बानगी सामने आई है। जेडी महेंद्र देव ने सुबह की पाली में बहोरी सिंह उमावि, नगला भूड़, (दादों) का निरीक्षण किया।


यहां ऊपर की मंजिल पर बने तीन कमरों में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, लेकिन कमरों के ऊपर छत तक नहीं थी। इस पर जेडी ने नाराजगी जताई।

स्वर्गीय चौ. रोहन सिंह स्मृति उमावि हैवतपुर, कोटला और चोखेलाल इंटर कॉलेज, हरदोई का भी निरीक्षण किया। यहां गणित के शिक्षक ड्यूटी देते हुए मिले।

सरोज दीक्षित उमावि बहरौल में सीटिंग प्लॉन गड़बड़ मिला। स्वर्गीय श्री रामस्वरूप जनहित उमावि, नगरिया में किसी भी परीक्षार्थी के पास रजिस्ट्रेशन पत्र नहीं मिला। दूसरी पाली में भी उन्होंने चार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं सीओ अतरौली एके पांडेय ने भी कलाई क्षेत्र के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed