{"_id":"84e16f8030abfafe040d9e156104327a","slug":"teacher-went-school-in-towel-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तौलिया पहनकर शिक्षक चले गए स्कूल, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तौलिया पहनकर शिक्षक चले गए स्कूल, सस्पेंड
अमरोहा/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 03:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गुरुजी को बनियान पहनकर और तौलिया बांधकर स्कूल आना भारी पड़ गया है। बीएसए ने अनुशासनहीनता करने वाले शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नानई में तैनात शिक्षक रामपाल सिंह शुक्रवार को बनियान व तौलिया बांधकर स्कूल पहुंच गए। स्कूल में मामले को लेकर खासा बवाल भी हुआ था। मामला बीएसए तक पहुंच गया।
विज्ञापन
शनिवार को बीएसए मोहम्मद अल्ताफ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तत्काल सस्पेंड करने की कार्रवाई की। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी संजय भारती को मामले की जांच का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि शिक्षक बनियान और तौलिया बांधकर स्कूल पहुंचा यह बेहद शर्म की बात है। शिक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
साथ ही शिक्षक, शिक्षिकाओं को आगाह किया गया है कि स्कूल की मर्यादा का ध्यान रखते हुए शालीन कपड़े ही पहनें। जिससे समाज में विपरीत संदेश नहीं जा सके। चेतावनी दी यदि अन्य स्कूल से भी शिक्षक की अनुशासनहीनता की शिकायत मिलती है तो बख्शा नहीं जाएगा।