{"_id":"5bd68fb1bdec226991725afc","slug":"tauseef-raza-khan-has-been-released-by-sharjah-police-after-eight-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तौसीफ मियां को आठ दिन बाद शारजाह पुलिस ने किया रिहा, आज पहुंचेंगे बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौसीफ मियां को आठ दिन बाद शारजाह पुलिस ने किया रिहा, आज पहुंचेंगे बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
मौलाना तौसीफ रजा खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारजाह में आठ दिनों तक हिरासत में रहे नबीर-ए-आला हजरत मौलाना तौसीफ रजा खां को रविवार को रिहाई मिल गई। पिछले शनिवार को शारजाह की एक चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान बगैर मेडिकल प्रिसक्रिप्शन के कुछ नशीली दवाएं बरामद होने के बाद तौसीफ मियां को हिरासत में ले लिया गया था।
इसके बाद तौसीफ मियां के परिवार वालों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की मदद मांगी थी। संतोष गंगवार की मदद से केंद्रीय स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय से जरूरी कागज सत्यापित कराकर शारजाह की अदालत में दाखिल किए गए तब कहीं तौसीफ मियां की रिहाई हो पाई।
तौसीफ मियां पिछले दिनों यूएई के दौरे पर गए थे। 20 अक्तूबर को अबुधाबी से शारजाह आते वक्त एक चेकपोस्ट पर उनके पास कुछ नशीली दवाएं मिलीं। शारजाह पुलिस ने इसका मेडिकल प्रिसक्रिप्शन मांगा जो तौसीफ मियां के पास नहीं था। अगले दिन बरेली से परिवार वालों ने मेडिकल प्रिसक्रिप्शन व्हाट्सअप पर भेजा, लेकिन शारजाह प्रशासन ने उसे अमान्य करते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य, विदेश मंत्रालय और भारत स्थित यूएई दूतावास से प्रमाणित मेडिकल प्रिसक्रिप्शन की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद तौसीफ मियां के बेटे फैज रजा खां, भतीजे इकान रजा खां और डॉ. नफीस खां ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मदद मांगी। संतोष गंगवार की मदद से दोनों मंत्रालयों के साथ यूएई दूतावास से भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई गई। इसके बाद ये सारे कागजात लेकर बृहस्पतिवार को अबुधाबी पहुंचे फैज रजा ने मुख्य न्यायाधीश की अदालत में दाखिल किए।

बृहस्पतिवार को न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद दिन शुक्रवार और शनिवार साप्ताहिक अवकाश में निकल गए। रविवार को अदालत ने सुनवाई के बाद तौसीफ मियां को रिहा करने का आदेश दिया।
संतोष गंगवार का शुक्रिया
तौसीफ मियां की रिहाई के बाद उनकी ओर से उनके दामाद सैय्यद आमिर मियां ने प्रेसनोट जारी कर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उनके मंत्रालय के स्टाफ, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और दूतावास के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। दुबई, अबुधाबी में मदद करने वालों का भी आभार जताया। उन्होंने बताया कि सोमवार को मौलाना तौसीफ की भारत वापसी हो जाएगी।
तौसीफ मियां की पैरवी कर रहे डॉ. नफीस खां ने भी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया है। तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी मौलाना तौसीफ की रिहाई पर खुशी जताई है।