{"_id":"6750be8c-dfb1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tatkal-fraud-seems-unstoppable","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तत्काल ट्रबल' : फिर मुंबई में ही बन गए 60% टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तत्काल ट्रबल' : फिर मुंबई में ही बन गए 60% टिकट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के रेल आरक्षण केंद्रों से अब भी तत्काल कोटे के टिकट जारी करने के गोरखधंधे पर कोई अंकुश नहीं लगा है। वहां कुशीनगर एक्सप्रेस और 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट के तत्काल के टिकट गुरुवार सुबह फिर बने।
विज्ञापन
कुशीनगर एक्सप्रेस की शयनयान श्रेणी में तो 60 प्रतिशत टिकट मुंबई में ही बन गए।
द्वितीय श्रेणी में नहीं लगी सेंध
हालांकि, दोनों ट्रेनों में एसी द्वितीय श्रेणी की एक भी सीट की बुकिंग नहीं हो सकी। उधर , पूर्वोत्तर रेलवे की एंटी फ्रॉड टीम ने बुधवार देर रात फिर कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में छापा मारा।
विज्ञापन
वसूला 3000 जुर्माना
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में चार यात्री मूल टिकट की जगह ई-टिकट का फर्जी प्रिंट बनवाकर यात्रा करते पकड़े गए। उनसे 3000 रुपये जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को रवाना होने वाली ट्रेन 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस और 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का तत्काल कोटे का आरक्षण गुरुवार सुबह दस बजे खुला था।
विज्ञापन
पढ़ें : रेल के 'तत्काल' गोरखधंधे में सामने आया यह सच
क्या-कैसे हुआ?
कुशीनगर एक्सप्रेस की एसी द्वितीय श्रेणी में मुंबई से एक भी टिकट जारी नहीं हुए। एसी तृतीय में 32 में से 21 सीटों के टिकट मुंबई के रेल आरक्षण केंद्रों पर बन गए। साथ ही शयनयान श्रेणी में उपलब्ध 302 में से 182 सीटें मुंबई के आरक्षण केंद्रों पर बन गया।
डीआरएम ने किया निरीक्षण
ट्रेन 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट में भी एसी तृतीय की 12 में से चार और शयनयान की 107 में से 56 सीटें मुंबई में बुक हुई। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम विनोद कुमार यादव ने गुरुवार को गोंडा-मैलानी रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने गोंडा स्टेशन से तीन दिनों में बुक हुए आरक्षित टिकटों का पूरा ब्यौरा तलब किया।