फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Zeeshan and Smriti showed strength

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीशान व स्मृति बने विजेता

Sun, 08 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan and Smriti showed strength
सुल्तानपुर। शहर के पांचोपीरन स्थित हेल्थ क्लब में महिला व पुरुष वर्ग की वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में 200 किग्रा. वजन उठाकर जीशान व महिला वर्ग में 115 किग्रा. वजन उठाने वाली स्मृति विजेता बने। अन्य विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे पांचोपीरन स्थित हेल्थ क्लब में महिला व पुरुष वर्ग की वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व ओलंपिक संघ के महासचिव वेदप्रकाश उपाध्याय चैंपियन ने कहा कि परिश्रम व अभ्यास से ही प्रतिभा में निखार आता है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीशान ने 200 किग्रा. वजन उठाया।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में स्मृति सिंह ने 115 किग्रा. वजन उठाया। दोनों को चैंपियन घोषित किया गया। पुरुष वर्ग में रहमत व ताबिश खान का प्रदर्शन बराबरी पर रहा। प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों ने रहमत को दूसरा व ताबिश खान को तीसरा विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में 105 किग्रा. का वजन उठाकर नूपुर गुप्ता ने दूसरा व 95 किग्रा का वजन उठा कर प्रतिभा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. पावन रिबेलो, डॉ. दानिल बेग, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल पांडेय व समाजसेवी राममूर्ति पांडेय ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अनूप राज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed