{"_id":"67f02bc3cb25a7d9f50ef78a","slug":"youth-who-went-out-to-play-volleyball-dies-under-suspicious-circumstances-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-130036-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वॉलीबाॅल खेलने निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वॉलीबाॅल खेलने निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 05 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
आकाश वर्मा। (फाइल फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। सुमेरपुर में अपनी ननिहाल में रह रहे आकाश वर्मा (20) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह वॉलीबाॅल खेलने जूनियर हाईस्कूल खेल मैदान में गया था। पुलिस को सूचना दिए बिना शुक्रवार को घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक एक सप्ताह पहले ही सूरत से लौटा था। वह शौकिया वॉलीबाॅल खेलता था। जयसिंहपुर के जगतपुर निवासी आकाश अपने पिता राम कृपाल वर्मा की मौत के बाद मां तारावती और बड़े भाई अमन के साथ सुमेरपुर गांव में ननिहाल में मामा विजय कुमार वर्मा के घर रह रहे थे। वह बृहस्पतिवार को सुमेरपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में वॉलीबाॅल खेलने गए थे। ग्रामीणों ने देर शाम उन्हें स्कूल परिसर में अचेत पड़ा देखा। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारीजन ने बताया कि आकाश सूरत में नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर लौटा था। वह शौकिया वॉलीबाॅल खेलने निकला था। बताया कि आकाश शराब पीता था। जयसिंहपुर के कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।