फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth who can help build India with technical education: Kapil Dev

तकनीकी शिक्षा से भारत निर्माण में सहयोग दे सकेंगे युवा : कपिल देव

Thu, 26 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth who can help build India with technical education: Kapil Dev
पार्टी कार्यालय में लोकतंत्र रक्षक सेनानी को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिल देव।
सुल्तानपुर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का जायजा लिया। उन्होंने टीटीएल (टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड) के सहयोग से चल रही कार्यशाला में इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन व्यवसाय के प्रशिक्षुओं की ओर से तैयार रोबोटिक आर्म का प्रदर्शन देखा और छात्रों के नवाचार की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे युवा हुनर और तकनीक से दक्ष होकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संस्थान में संचालित कोर्सों के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने प्रत्येक संस्थान में टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसायों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रशिक्षार्थियों को केवल नौकरी पाने की दिशा में नहीं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों को रोजगार देने के बारे में सोचना चाहिए। इसके पहले संस्थान में पहुंचने पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल, विवेक उपाध्याय, संजय भारती समेत अन्य ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सत्ता के नशे में कांग्रेस ने देश पर थोपा था आपातकाल: राज्यमंत्री
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक व कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 25 जून की तिथि को लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। पार्टी कार्यालय पर बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 50 वर्ष पहले सत्ता के नशे में कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा था। इसमें बेगुनाहों को जेल में ठूंस दिया गया। संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का गला घोंटा गया। 83 लाख लोगों की नसबंदी कराई गई।
उन्होंने 15 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया। परिसर में पौधरोपण किया। इसके पहले नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, रामचंद्र मिश्र, डॉ. आरए वर्मा, करुणा शंकर द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।


कांग्रेस ने भाजपा को बताया संविधान विरोधी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी के राज में बोलने पर भी पाबंदी है। बीजेपी के शासन में संवैधानिक मूल्यों को किनारे रखकर काम किया जा रहा है। आज अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्रा ने कहा कि भाजपा को पहले अपने घर कारनामों को देखना चाहिए,उसके बाद कांग्रेस पर सवाल उठाएं, जनता सब देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed