{"_id":"685c496a2f67eb97ad09064b","slug":"youth-who-can-help-build-india-with-technical-education-kapil-dev-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135777-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दूधिया रोशनी से जगमग होगा पयागीपुर से दरियापुर फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दूधिया रोशनी से जगमग होगा पयागीपुर से दरियापुर फ्लाईओवर
Thu, 26 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर फ्लाईओवर से पयागीपुर मार्ग पर सड़क के बीच बना डिवाइडर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर फ्लाईओवर से पयागीपुर जाने वाले रास्ते पर लोगों को शाम होने के बाद अंधेरे में गुजरना पड़ता है। इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका ने कार्य योजना तैयार कर ली है।
करीब 20 दिनों के बाद इस मार्ग पर बिजली के खंभे स्थापित करते हुए उनमें एलइडी और स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। प्रकाश व्यवस्था होने से लोगों को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
सुल्तानपुर शहर से दरियापुर फ्लाईओवर के रास्ते से पयागीपुर जाने वाले मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। बस स्टेशन से प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली बसें भी इसी रास्ते से आवागमन करती है। अभी दरियापुर फ्लाईओवर से पयागीपुर जाने वाले रास्ते पर समुचित प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं हैं।
विज्ञापन
शाम होते ही इस रास्ते पर अंधेरा छा जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। दरियापुर फ्लाईओवर से पयागीपुर के बीच में कुछ सड़क दुर्घटनाएं भी अंधेरे की वजह से हो चुुकी हैं। इसके लिए नगर पालिका ने समुचित प्रकाश व्यवस्था करने की योजना बनाई। 15वें वित्त आयोग के तहत दरियापुर फ्लाई ओवर से पयागीपुर चौराहे के बीच में बने डिवाइडर पर 47 बिजली के खंभे स्थापित किए जाएंगे।
इन खंभों पर दोनों तरफ एंगल पर एलईडी लाइटें लगेंगी। साथ ही खंभों पर तिरंगा रंग में स्ट्रीम लाइटें लगाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 44 लाख रुपये आंकी गई है। नगर पालिका ने प्रोजेक्ट भी स्वीकृत कर दिया है।
हरियाली बढ़ाने के लिए लगेंगे पौधे
नगर पालिका शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण कराने जा रहा है। शहर के बीच में बने डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएंगे। कुछ क्षेत्रों में पौधे लगाए जा चुके हैं। जहां पौधे नहीं लगे हैं, वहां भी जल्द ही पौधे लगाए जाएंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और आवागमन करने वालोें को छाया भी मुहैया होगी।
जल्द शुरू होगा कार्य
पयागीपुर मार्ग पर लाइटों की स्थापना के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर व अनुबंध पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करवाया जाएगा। कार्य शुरू होने में करीब 15-20 दिन का समय लगेगा।
-प्रवीन अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष