फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth shot dead after seeking information from RTI

युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या

Wed, 11 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead after seeking information from RTI
सुल्तानपुर। गांगूपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जन सूचना मांगना युवक को महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान के घर होली मिल कर दोस्त के साथ लौट रहे युवक की प्रधान के भतीजे व भांजे ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गांगूपुर गांव निवासी रमाशंकर वर्मा (39) ने सूचना के अधिकार के तहत गांगूपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी। जन सूचना मांगने पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार वर्मा से रमाशंकर की कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद दोस्तपुर थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार की शाम रमाशंकर अपने दोस्त नरेंद्र यादव के साथ ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार वर्मा के घर होली मिलने गए थे। शाम करीब पांच बजे रमाशंकर और नरेंद्र यादव ग्राम प्रधान के घर पर भोजन कर रहे थे।
तभी रमाशंकर से ग्राम प्रधान की फिर से कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद रमाशंकर और नरेंद्र ग्राम प्रधान के घर से निकलकर गांव के ही फागू के घर जा रहे थे। दोनों थोड़ी ही दूर पहुंचे थे तभी ग्राम प्रधान का भतीजा अभिषेक वर्मा पुत्र गोरेलाल उर्फ सुनील वर्मा और भांजा निवासी गोड़सरा मलकी बगिया थाना मोतिगरपुर वहां पहुंच गए और दोनों ने रमाशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो रमाशंकर का लहूलुहान शव पड़ा था। नरेंद्र यादव ने ग्रामीणों को वाकये से अवगत कराया। रमाशंकर की हत्या से गांव में तनाव फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या से नाराज लोग ग्राम प्रधान के साथ ही भतीजे व भांजे को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। लोगों की मांग थी कि पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
एसओ ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद एएसपी शिवराज, एसडीएम कादीपुर सुरेंद्र कुमार सिंह, सीओ कादीपुर मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व एएसपी के समझाने-बुझाने के बाद रात करीब 10 बजे ग्रामीण शांत हुए और पुलिस को शव सौंप दिया।

एएसपी ने बताया कि मृतक रमाशंकर की पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश व भांजे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed