Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth on motorcycle dies after colliding with pickup truck; teenager critically injured

Sultanpur News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, किशोर गंभीर

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth on motorcycle dies after colliding with pickup truck; teenager critically injured
हिमांशू 
अखंडनगर। कलान चौराहे के निकट रविवार देर रात पिकअप से टकराकर बाइक सवार आजमगढ़ के दशमड़ा, माहुल, फूलपुर निवासी हिमांशु गौतम (19) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर उनके साथ सवार गांव के ही दीपांकर (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें जौनपुर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई है। बाइक हिमांशु चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दीपांकर उनके पीछे बैठे थे। हिमांशु कलान गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कलान चौराहे के पास से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप से टकराकर वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपांकर को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, दीपांकर को जौनपुर के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि चालक घटनास्थल से भाग निकला है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से गिरकर घायल महिला ने तोड़ा दम


कुड़वार। बहमरपुर गांव के पास सोमवार सुबह ब्रेकर पर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी अमेठी के जामो के छतरगढ़, सूखी बाजगढ़ निवासी मीना देवी (46) की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका भतीजा दुर्गेश बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। मीना देवी बाइक से अपने भतीजे दुर्गेश के साथ अपने मायके पूरे तिलक कुड़वार गांव के प्रभात तिवारी के घर जा रही थीं। रास्ते में बहमरपुर गांव के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में मुसाफिरखाना के पास उनकी मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे काजल, आंचल और पुत्र आशू हैं। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed