फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth killed by falling ruptured electricity wire

जमीन पर टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by falling ruptured electricity wire
सुल्तानपुर। नरायनपुर नागनाथपुर गांव में दो माह से विद्युत पोल से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम व सीओ के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के नरायनपुर नागनाथपुर गांव निवासी राज बहादुर यादव (40) मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह खेत जा रहा था। खेत के पास ही जमीन पर विद्युत पोल से एक तार टूटकर गिरा था।
विज्ञापन

तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आने से राज बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को तार से अलग किया और उसे लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज बहादुर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि बिजली का तार करीब दो माह से टूटकर जमीन पर गिरा है।
कई बार इसकी सूचना जेई के साथ ही अन्य लोगों को लिखित व मौखिक दी गई, लेकिन किसी ने तार को विद्युत पोल से जोड़ने की कोशिश तक नहीं की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत सिह को दी।
रंजीत सिंह ने पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए पीड़ित की मदद करने को कहा। सूचना के बाद एसडीएम कादीपुर जयकरन, सीओ सुरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष शिवबालक मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम व सीओ ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उचित कार्रवाई का आदेश दिया। ग्रामीणों के शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष करौंदीकलां शिव बालक ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पावर कॉपोरेशन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर परिवार को प्रसाधन मुहैया कराने की योजना है। राज बहादुर के घर में शौचालय होता तो यह हादसा टल सकता था। राज बहादुर बेहद गरीब था।
उसका छप्पर का है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि पूरे गांव में सिर्फ राज बहादुर को प्रसाधन मिला था, लेकिन किसी कारण वश उसका निर्माण नहीं हो सका था।

करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। राज बहादुर के परिवार में पत्नी सुनीता के साथ ही पुत्री रोली (13), गोल्डी (11) और बेटा गोलू (9), रोलू (5) व मोलू (4) शामिल हैं। राज बहादुर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed