फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth jumped from Paparghat bridge in Gomti river

पापरघाट पुल से गोमती नदी में कूदा युवक

Thu, 27 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped from Paparghat bridge in Gomti river
गोमती नदी में तलाश करते एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : SULTANPUR
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पापर घाट पुल से मंगलवार को एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। सूचना के बाद स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार को प्रशासन की सूचना के बाद अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया है। देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी रमेश कुमार (23) पुत्र सोहनलाल गुप्ता मंगलवार की सुबह गांव के ही रिश्तेदार करिया के साथ बाइक से आलू खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। करिया ने बताया पहले बाइक से दोनों बगियागांव गए। वहां से दोनों बेलहरी, उसके बाद चौधरी का पुरवा और फिर पापर घाट आए। दिन में करीब डेढ़ बजे नदी के पुल पर किनारे खड़े होकर दोनों बात कर रहे थे। करिया के मुताबिक रमेश किसी को बार-बार फोन मिला रहा था। फोन न मिलने पर उसने मोबाइल उसे थमा कर नदी में छलांग लगा दिया।
विज्ञापन

करिया ने इसकी सूचना रमेश के भाई दिलीप को दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जयसिंहपुर संजीव कुमार यादव के अलावा लंभुआ, मोतिगरपुर और गोसाईंगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। अधिकारियों की मांग पर बुधवार सुबह करीब सात बजे अयोध्या से एसडीआरएफ टीम पहुंची और नदी में उतर कर रमेश की तलाश शुरू की है। एसओ गोसाईंगंज अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि रमेश की तलाश जारी है। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed