फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth injured in police jeep collision dead

पुलिस की जीप की टक्कर से घायल युवक की मौत

Tue, 17 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in police jeep collision dead
सुल्तानपुर। रसवादा गांव के पास सोमवार की देर शाम पुलिस की जीप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल से लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवार को एसओ धम्मौर ने न सिर्फ ढाढंस बंधाया बल्कि केस दर्ज करने का भी आश्वासन दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र के रसवादा गांव के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार पप्पू गुप्ता (39) पुत्र स्व. राजाराम गुप्ता निवासी निगोलिया थाना धम्मौर को पुलिस की जीप ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

गंभीर हालत में पप्पू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन पप्पू को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया था। पप्पू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण पुलिस के प्रति आक्रो शित हो गए।
कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि घर वाले शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धम्मौर अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसओ ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जो भी तहरीर उन्हें मिलेगी उस पर केस दर्ज करेंगे। परिवारीजनों ने बताया कि कुछ घर वाले बाहर रहते हैं वे सभी बुधवार को पहुंचेगें तब शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed