{"_id":"56f020c14f1c1b170df14d24","slug":"youth-enjoying-holi-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की तैयारी में युवा टोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की तैयारी में युवा टोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
मची होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारी में युवाओं की टोली जुट गई है। होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक के इंतजाम को पूरा करने में लोग लगे हैं। होलिका दहन स्थल की साज-सज्जा भी की जा रही है। युवाओं में तैयारियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
होली का त्यौहार मनाने में बड़े, बच्चों और युवाओं की खास दिलचस्पी रहती है। युवाओं की टोलियां अबीर-गुलाल के साथ निकल कर होली के रंग में सराबोर हो उठती हैं। मौज-मस्ती के साथ पुराने गिले शिकवे भुलाकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। इसके पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार शहर में 38 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। चौक इलाके में रंग और पानी लेकर युवाओं की टोली जमकर होली खेलती है।
विज्ञापन
इस दौरान डीजे पर बजने वाले गाने की धुनों पर दिन भर युवाओं की टोली रंगों के साथ जमकर डांस करती है। डीजे की तैयारियों और होली के डांस गीतों का कलेक्शन लिया जा रहा है। अमूमन होलिका दहन स्थलों पर ही डीजे आदि लगवाया जाता है।
विज्ञापन