फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth enjoying holi colors

होली की तैयारी में युवा टोली

Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Youth enjoying holi colors
मची होली की धूम - फोटो : अमर उजाला

होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारी में युवाओं की टोली जुट गई है।  होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक के इंतजाम को पूरा करने में लोग लगे हैं।  होलिका दहन स्थल की साज-सज्जा भी की जा रही है। युवाओं में तैयारियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन



होली का त्यौहार मनाने में  बड़े, बच्चों और युवाओं की खास दिलचस्पी रहती है। युवाओं की टोलियां अबीर-गुलाल के साथ निकल कर होली के रंग में सराबोर हो उठती हैं। मौज-मस्ती  के साथ पुराने गिले शिकवे भुलाकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की  शुभकामनाएं देते हैं। इसके पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों पर होलिका दहन की  तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार शहर में 38 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। चौक इलाके में रंग और पानी लेकर युवाओं की टोली जमकर होली खेलती  है।
विज्ञापन


इस दौरान डीजे पर बजने वाले गाने की धुनों पर दिन भर युवाओं की टोली  रंगों के साथ जमकर डांस करती है। डीजे की तैयारियों और होली के डांस गीतों का कलेक्शन लिया जा रहा है। अमूमन होलिका दहन स्थलों पर ही डीजे आदि लगवाया  जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed