{"_id":"6aff490c11836990f5003907","slug":"youth-dies-before-surgery-jagrani-hospital-sealed-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169684-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ऑपरेशन से पहले युवक की मौत, जगरानी हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ऑपरेशन से पहले युवक की मौत, जगरानी हॉस्पिटल सील
Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। कस्बे के दियरा रोड स्थित जगरानी हॉस्पिटल में ऑपरेशन की तैयारी के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के चार कमरों को सील कर दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया।
कोड़रिया गांव निवासी दिवाकर को हर्निया की समस्या थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसे जगरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रात करीब एक बजे ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के दौरान अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक रात 1:40 बजे उसे कार से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर मृतक के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर,सीएमओ डॉ. भारत भूषण के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. जेसी सरोज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जगरानी हॉस्पिटल पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीडी त्रिपाठी समेत अधिकारियों ने अभिलेख और व्यवस्थाओं की जांच की। एसडीएम जयसिंहपुर प्रीति जैन भी मौके पर पहुंचीं। एसीएमओ के मुताबिक अस्पताल के पास वैध लाइसेंस है, लेकिन प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आई है। अस्पताल आवासीय परिसर में संचालित होने से आवास को छोड़कर चार कमरों को सील किया गया है।
इनसेट
सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लिया
युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम जगरानी हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गई। इससे ऑपरेशन की तैयारी के दौरान हुई गतिविधियों और युवक की तबीयत बिगड़ने के घटनाक्रम की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।