{"_id":"6a29acee1d102086a30442ab","slug":"youth-dies-after-jumping-into-gomti-river-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158105-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती नदी में कूदे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती नदी में कूदे युवक की मौत
Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। हलियापुर के आमघाट पुल से बुधवार दोपहर 12:40 बजे एक युवक (25) गोमती नदी में कूद गया। वहां से गुजर रहे अयोध्या के इनायतनगर के रसूलपुर मजरे मीठेगांव निवासी एनएचआई कर्मी हरिओम सिंह ने हलियापुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोमती नदी में नाविकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला।
पुलिस के मुताबिक युवक के दाहिने हाथ में कलावा बंधा मिला है। काले रंग की टी शर्ट व पैंट पहना है। उसके दाहिने हाथ पर पूनम व के लिखा हुआ है। उसके गले में काले रंग का धागा भी मिला है। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है। (संवाद)