{"_id":"627d50cf4e47217fa87a4b58","slug":"youth-died-in-road-accident-sultanpur-news-lko630310457","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। नगईपुर गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर गांव से बुधवार को कृपाशंकर यादव के बेटे की बरात गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पलिया गांव गई थी। बाहरपुर लहौटा गांव के ही अंगद अपने बेटे आनंद, भाई अमरनाथ व अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के कोलवा निवासी गोमती के साथ बरात में शामिल होने गए थे। रात को अंगद, अमरनाथ और गोमती एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नगईपुर गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अंगद, गोमती और अमरनाथ घायल हो गए। घायलों को जयसिंहपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां से चिकित्सक ने अंगद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन अंगद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।