{"_id":"611d467a8ebc3e79db62ba7f","slug":"youth-commits-suicide-to-save-honor-of-girlfriend-sultanpur-news-lko5918404147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की इज्जत बचाने के लिए युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की इज्जत बचाने के लिए युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
पुतून।(फाइल फोटो)
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रेमिका की इज्जत बचाने के लिए एक युवक ने मंगलवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुदकुशी से पहले युवक ने अपने मोबाइल फोन पर ब्लैक मेल कर उसे पीटने वाले युवक के बारे में जानकारी देते हुए अपनी चोटों के बारे में वीडियो बनाकर कैद किया है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा शरीफपुर गांव निवासी पुतून निषाद (32) पुत्र सूरज लाल निषाद ने मंगलवार की दोपहर जहर खा लिया था। आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद परिवारीजन बुधवार को शव लेकर हाईवे पर पहुंच गए और गांव के ही दिनेश व अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
इस बीच देर शाम मृतक के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड एक वीडियो सामने आया। वीडियो में पुतून रोते हुए बता रहा है कि गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के साथ उसका वीडियो मोबाइल में था, जिसे दिनेश उर्फ दिन्नी ने धोखे से ले लिया और उसे लगातार ब्लैक मेल करके तीन बार में उससे 40 हजार रुपये ले लिया। दिनेश उस पर युवती को उसके पास लाने का दबाव बना रहा है जो वह किसी भी हाल में नहीं करेगा। रोते हुए बोल रहा है कि वह अपनी जान देने जा रहा है। पुतून दिनेश और अन्य लोगों पर 16 अगस्त की रात में घर से बुलाकर पीटने की बात बताते हुए शरीर पर आई चोटें भी दिखा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि वीडियो को कब्जे में लिया गया है। मृतक ने जिन पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।