{"_id":"5f049c0c8ebc3e43171de878","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-sultanpur-news-lko5296443193","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बरौंसा बख्त का पुरवा गांव में सोमवार की रात एक युवक ने घर में पंखे के हुक के सहारे लटक कर जान दे दी। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बख्त का पुरवा गांव निवासी बसंतू (27) पुत्र राम कृपाल सोमवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। किसी काम से परिवारीजन बसंतू के कमरे में जाने के लिए पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बसंतू का शव साड़ी के सहारे पंखे के हुक से लटक रहा था। बसंतू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। खुदकुशी की वजह जानने के लिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।