फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   young man was shot, admitted to trauma centre

युवक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर

Mon, 28 Jun 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
young man was shot, admitted to trauma centre
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। मजदूरी करके घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घात लगाकर बैठे लोगों ने गोली मार दी। लहूलुहान हालत में यूपी 112 की पीआरवी ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी राकेश (37) मजदूरी करता है। रविवार को राकेश गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने जौनपुर जिले के सरपतहा क्षेत्र में गया था। रात करीब 10 बजे राकेश घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में अखंडनगर क्षेत्र के उडुरी गांव के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली राकेश के पीठे में लगी और वह गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी ने राकेश को लहूलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन राकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. देवेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार राकेश के पीठ में गोली लगी थी। एसओ राजकुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed