{"_id":"6817b5931e809840270b9324","slug":"young-man-standing-on-the-roadside-dies-after-being-hit-by-a-car-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-132153-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार से टकराकर सड़क के किनारे खड़े युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार से टकराकर सड़क के किनारे खड़े युवक की मौत
Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर गांव में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -
कादीपुर (सुल्तानपुर)। लक्ष्मणपुर गांव के पास रविवार दोपहर सड़क के किनारे खड़ा युवक कार से टकराकर घायल हो गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला।
लक्ष्मणपुर गांव निवासी सिद्धू का पुत्र शनि कुमार गौतम (18) रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था।
शनि गांव के पास ही कादीपुर- दोस्तपुर संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ा था। दोस्तपुर की ओर से जा रही कार ने पीछे से शनि को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शनि गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल पर उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कादीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
छोटे बेटे की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार
लक्ष्मणपुर गांव निवासी सिद्धू मजदूरी करते हैं। उनकी चार संताने थीं। बड़ा बेटा प्रमोद, दूसरा पुत्र गुड्डू, तीसरा रामू है। वह तीनों भी मजदूरी करते हैं। शनि कुमार गौतम सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी मौत से परिवारीजनों में चीख-पुकार मची है।