फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man murdered by slitting his throat in broad daylight

Sultanpur News: युवक की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या

Sun, 06 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat in broad daylight
गोलू वर्मा फाइल फोटो
भदैंया (सुल्तानपुर)। रंजिश को लेकर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा तिवारीपुर कुटीवा गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की। हमलावर भी इसी गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कोहरौड़ थाना क्षेत्र के लोहारन का पुरवा निवासी शिवलाल वर्मा का पुत्र गोलू वर्मा (23) अपने रिश्तेदार के घर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा तिवारीपुर कुटीवा गांव में नाना नेपाल वर्मा के यहां रहता था। शनिवार की दोपहर गोलू घर से निकला था। रास्ते में उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विवाद करने वाले लोगों ने गोलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से गोलू के गले में गहरा घाव हो गया। घटनास्थल पर ही गोलू की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन


गांव में चल रही थी कुछ लोगों से रंजिश
मृतक गोलू की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। हत्या करने वाले लोग भी गांव के ही बताए जा रहे हैं। शनिवार के पहले भी आरोपियों से गोलू का विवाद हो चुका था। हालांकि, इस मामले में अभी ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की बात भी आ रही सामने

गोलू की हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। कुछ लोग ये भी चर्चा करते मिले कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी को लेकर गोलू की हत्या की गई हो। पुलिस अफसर भी अभी मौत की सही वजह नहीं बता पा रहे हैं।


हत्या की वारदात का जल्द खुलासा
एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश की बात सामने आ रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed