फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man entered the house and raped the girl

Sultanpur News: युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Wed, 21 Aug 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Young man entered the house and raped the girl
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन




कोतवाली देहात थाने के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को घर पर छोड़कर परिजन खेत देखने गए थे। आरोप है कि उसी समय पड़ोस में रहने वाला लवकुश वर्मा घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म किया। वारदात करने के बाद युवक मौके से भाग निकला। खेत से लौटकर जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पीड़िता के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। होश में आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से जानकारी ली। मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाली देहात थाने में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लवकुश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती छह दिन से लापता है। मंगलवार को युवती के पिता ने करन सिंह निवासी चौड़ीपुर थाना राजेसुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed