फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man caught stealing pipe from plant

Sultanpur News: निर्माण कंपनी के प्लांट से पाइप चुराते पकड़ा गया युवक

Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young man caught stealing pipe from plant
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र हलियापुर के कुंवासी बड़ाडाड़ गांव में एक निर्माण कंपनी का प्लांट स्थित है। बृहस्पतिवार दोपहर कंपनी के प्लांट से चोरी कर ले जा रहे लोहे की छह पाइपों के साथ एक युवक को कंपनी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। आरोप है कि वह प्लांट से पाइपें चोरी कर रहा था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन



कंपनी के कर्मचारी अमित कुमार श्रीवास्तव व हेमंत सिंह बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट पर मौजूद थे। इसी बीच कर्मचारियों ने देखा कि एक व्यक्ति प्लांट में रखी लोहे की छह पाइपें चोरी करके प्लांट के पीछे के रास्ते से निकल रहा था। कर्मचारियों ने उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन



पकड़े गए युवक की पहचान श्यामू कोरी निवासी पूरे पंडित सीताराम मजरे राजापुर थाना कुड़वार के रूप में हुई। कंपनी के कर्मचारी अमित कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरगदवा विकास नगर काॅलोनी थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर की तहरीर पर हलियापुर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed