फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   You may soon get the gift of a new development block in the name of Shivnagar.

Sultanpur News: जल्द मिल सकता शिवनगर के नाम से नए विकास खंड का तोहफा

Tue, 19 Sep 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
You may soon get the gift of a new development block in the name of Shivnagar.
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। जिले में नए ब्लॉकों के गठन को लेकर ग्राम विकास आयुक्त का पत्र मिलते ही अलीगंज क्षेत्रवासियों को नए ब्लॉक का तोहफा मिलने की उम्मीद जग गई है। करीब चार माह पूर्व शासन से पत्र मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी के पत्र पर अलीगंज में नए ब्लॉक की स्थापना के लिए भूमि का प्रस्ताव राजस्व विभाग ने भेज दिया है।
विज्ञापन


पिछले दो लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के समक्ष क्षेत्रवासियों ने अलीगंज बाजार में शिवनगर के नाम से नए विकासखंड के गठन का मुद्दा उठाया था। इसे संज्ञान में लेते हुए सांसद मेनका गांधी ने मुख्यमंत्री से मिलकर कुड़वार विकासखंड की बेला पश्चिम, नरही, बबुरी तथा रवनिया न्याय पंचायत तथा दूबेपुर विकासखंड की बंधुआकलां तथा धम्मौर न्याय पंचायत को मिलाकर शिवनगर के नाम से नया विकासखंड बनाने की पैरवी की थी। सांसद के पत्र व पैरवी पर राजस्व विभाग ने अलीगंज बाजार में फोरलेन हाईवे के बगल जूनियर हाईस्कूल शिवनगर के निकट 20 बिस्वा जमीन का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते मामला अभी तक ठंडे बस्ते में था। ग्राम विकास आयुक्त का पत्र मिलते ही क्षेत्रीय नागरिकों में विकासखंड गठन की उम्मीद एक बार फिर जग गई है।
विज्ञापन


इन गांवों के निवासियों को होगा फायदा

कुड़वार विकासखंड की पश्चिमी सीमा पर स्थित राजस्व ग्राम मठारामपुर से ब्लॉक मुख्यालय कुड़वार की दूरी लगभग 25 किलोमीटर पड़ती है। नया विकासखंड बनने से मठारामपुर, अजियाउरदेई, घुसियरिया, मझना, बबुरी, मनियारी, सरैया पूरे बिसेन, खंडसा, रवनिया, शाहपुर समेत लगभग 70 गांव की लगभग पचास हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनगर के नाम से होगा नया विकासखंड
सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि शासन से पैरवी करके प्रयास होगा कि जल्दी विकास खंड के गठन की अधिसूचना जारी हो जाए। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन पर अलीगंज बाजार के स्थानीय रेलवे स्टेशन का नाम शिवनगर है, जो कि प्राचीन शिव मंदिर के नाम पर पड़ा है। नए विकासखंड का गठन भी शिवनगर के नाम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed