{"_id":"68c33451572138fad805ee7f","slug":"x-ray-examination-stalled-for-four-days-now-ultrasound-also-locked-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-140617-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार दिनों से एक्सरे जांच ठप, अब अल्ट्रासाउंड पर भी ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार दिनों से एक्सरे जांच ठप, अब अल्ट्रासाउंड पर भी ताला
Fri, 12 Sep 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों पर दोहरी मार पड़ी है। एक्सरे मशीन खराब हुई और अब अल्ट्रासाउंड भी बंद हो गया। रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफे से बृहस्पतिवार को पूरा दिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका रहा।
मजबूरी में मरीजों को बाहर जाकर जांच करानी पड़ी। रोजाना यहां 100 से अधिक एक्सरे और करीब 70 अल्ट्रासाउंड होते थे, लेकिन फिलहाल दोनों सेवाएं ठप हैं। इलाज के लिए जांच करवाना मुश्किल होता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में लगी एक्सरे मशीन सोमवार को अचानक खराब हो गई। चार दिन बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई और कमरे पर ताला जड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को नए भवन में संचालित अल्ट्रासाउंड भी बंद हो गया। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. आरपी सिंह बीते 8 अगस्त से अवकाश पर थे। तबीयत ठीक न होने पर बुधवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिससे अल्ट्रासाउंड जांच सेवा पूरी तरह से बाधित हो गई।
मेडिकल कॉलेज की डायग्नोस्टिक सेवाएं बाधित होने से मरीजों को निजी सेंटरों पर अधिक शुल्क देना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मुफ्त होता, लेकिन अब निजी केंद्रों पर एक्सरे के लिए 300-700 और अल्ट्रासाउंड के लिए 600-900 रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इनसेट..
बाहर से जांच कराने के नहीं हैं रुपये
इलाज कराने आईं अलीगंज निवासी जहांआरा ने बताया कि हाथ में मोच आई थी, डॉक्टर ने एक्सरे कराने को कहा। यहां पहुंची तो कमरे पर ताला मिला। अब बाहर से कराने के पैसे नहीं हैं। राम प्रताप ने कहा कि कमर दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने एक्सरे लिखा, लेकिन मशीन खराब होने से बाहर पैसा खर्च करना पड़ेगा, अभी पैसे नहीं हैं, इसलिए फिर किसी दिन आऊंगा। बंधुआकला की नाजिया ने बताया कि बेटी का अल्ट्रासाउंड कराने आई थीं। सेवा बंद होने से वापस जा रही हूं। करौंदीकला से आए संजय ने बताया कि उन्हें पैर का एक्सरे कराना था, मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ तो बाहर एक्सरे के लिए 650 रुपये देना पड़ा। कुसुम लता ने बताया कि उनसे बाहर अल्ट्रासाउंड के लिए 900 रुपये मांगे गए, काफी कहने के बाद 800 रुपये में बात बनी।
मिल रही है अस्थायी व्यवस्था
स्थिति बिगड़ने के बाद बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राधेश्याम यादव को तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और शनिवार) को मेडिकल कॉलेज में संबद्ध किया गया है। इन दिनों में वह अल्ट्रासाउंड करेंगे। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक्सरे मशीन भी मरम्मत के लिए भेजी गई है।
स्थायी रेडियोलॉजिस्ट के लिए चल रही प्रक्रिया
रेडियोलॉजिस्ट की दिक्कत बनी हुई है। शासन से कई बार पत्राचार किया गया है, फिर से नया पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज