फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   X MLA Devendra Pandey Died

इंदिरा, राजीव के करीबी रहे देवेंद्र पाण्डेय का निधन

Sun, 24 Sep 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 24 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
X MLA Devendra Pandey Died
कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा गांधी व राजीव के करीबी रहे सदर के पूर्व विधायक देवेंद्र पांडेय (66) का शनिवार रात लखनऊ में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन एयरलाइंस का प्लेन हाईजैक करने के बाद देवेंद्र व भोला पांडेय चर्चा में आए थे। इसके इनाम स्वरूप वे दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा भी पहुंचे। 

विज्ञापन



देवेंद्र पांडेय ने वर्ष 1977 में किसी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर लोकसभा चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ा पर जनता पार्टी की बयार में चुनाव हार गए। जनता पार्टी की सरकार में आंदोलन के समय सरकार ने इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बलिया निवासी भोलानाथ पांडेय व देवेंद्र पांडेय ने प्लेन हाईजैक करने की योजना बना डाली। दोनों कोलकाता पहुंचे और 20 दिसंबर 1978 को इंडियन एयरलाइंस के दिल्ली जा रहे आईसी 410 फ्लाइट को क्रिकेट की गेंद पर रुमाल लगाकर 132 यात्रियों समेत हाईजैक कर लिया।
विज्ञापन


दोनों लोग प्लेन को पहले नेपाल ले गए। वहां उतरने की इजाजत नहीं मिलने एवं फ्यूल खत्म होते देख प्लेन को वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया। सुरक्षा एजेंसियाें की नाकामी के बाद सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव से सशर्त वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने प्लेन को मुक्त किया। प्रकरण में देवेंद्र पांडेय व भोलानाथ पांडेय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। देवेंद्र पांडेय के विधायक प्रतिनिधि रहे शारदा प्रसाद श्रीवास्तव बताते हैं कि नौ माह 28 दिन जेल में रहने के बाद वे जमानत पर रिहा हुए। इसके बाद जब 1980 में केंद्र में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन्होेंने मुकदमा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से उनके कांग्रेस के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। घटना के बाद वे इंदिरा गांधी, संजय गांधी व राजीव गांधी के काफी करीब पहुंच गए। 1980 के विधानसभा चुनाव में इंदिरा गांधी ने इन्हें जयसिंहपुर (सदर) विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया तो ये जीतकर विधानसभा पहुंचे। इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी ने भी देवेंद्र पांडेय को 1985 और 1989 में विधानसभा का टिकट दिया। 1985 में देवेंद्र दोबारा जीतकर विधानसभा पहुंचे लेकिन 1989 में ये चुनाव हार गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed