फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Working organization absconding without completing school

2.75 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को पूरा किए बगैर फरार हुई कार्यदायी संस्था

Sun, 11 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Working organization absconding without completing school
सुल्तानपुर। मंडल के इकलौते इंग्लिश मीडियम अभिनव विद्यालय में काम पूरा किए बगैर कार्यदायी संस्था फरार हो गई। विद्यालय में बाउंड्रीवाल का काम अधूरा है। अभी तक गेट भी नहीं बना है। इसकी वजह से विद्या य में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी 18 मंडलों में समाजवादी सरकार में अभिनव विद्यालय बनवाए गए थे। इसमें सुल्तानपुर जनपद का अभिनव विद्यालय भदैयां के टिकरी पन्ना गांव में बनाया गया।
विज्ञापन

करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से विद्यालय में शिक्षण कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम व प्रसाधन बनवाए गए थे। पहले आवंटित बजट में 40 क्लास रूम बनवाने का प्लान था लेकिन कार्यदायी संस्था ने 32 कमरे ही निर्मित कराए और 27 लाख रुपये का बजट वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में हुए काम की गुणवत्ता का आलम यह है कि दो मंजिला निर्मित विद्यालय भवन में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। कमरों में सीलन आ रही है। सीढ़ियां टूट रही हैं।
कार्यदायी संस्था पैक्सपेड को बाउंड्रीवाल व गेट निर्माण के लिए अलग से लगभग 70 लाख रुपये दिया गया था लेकिन बगैर काम पूरा कराए ही संस्था फरार हो गई। विद्यालय में लगभग 370 बच्चे सीबीएसई बोर्ड से इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय की बाउंड्रीवाल व गेट नहीं होने से बच्चों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है।

अभिनव विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में चौकीदार का कक्ष नहीं बना है। साथ ही बाउंड्रीवाल व गेट का काम भी अधूरा है।
मामले की शिकायत पूर्व प्रधानाचार्य राम उजागिर द्वारा जिलाधिकारी व डीआईओएस से की गई थी लेकिन कोई सार्थक निर्णय नहीं हो सका है। पुन: उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed