फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Workers will go to Lucknow tomorrow to appear in efficiency test.

Sultanpur News: कल दक्षता परीक्षा में शामिल होने लखनऊ जाएंगे श्रमिक

Sun, 28 Jan 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Workers will go to Lucknow tomorrow to appear in efficiency test.
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। जिले से इस्राइल जाने वाले श्रमिकों की चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को अमहट स्थित सीएमओ कार्यालय में कुल 145 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिन्हें सोमवार को दक्षता परीक्षा देने के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन



युद्धग्रस्त देश इस्राइल में भवनों के पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार की ओर से बड़ी तादाद में निर्माण श्रमिक भेजने की योजना बनाई गई है। इसके तहत भवन निर्माण की चार श्रेणियों सिरेमिक टाइल, प्लास्टरिंग, शटरिंग कारपेंटर (फ्रेमवर्क) व आयरन वेल्डिंग के माहिर कामगारों से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने बताया कि कुल 698 लोगों ने आवेदन किया था। दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया में खरे उतरने वाले 188 आवेदकों को मेडिकल टेस्ट के लिए 25 व 27 जनवरी को सीएमओ कार्यालय में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों (फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ व नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ) के पैनल ने आवेदकों का परीक्षण किया। शनिवार शाम पांच बजे तक मेडिकल टेस्ट पास करने वाले कुल 145 श्रमिकों को प्रमाणपत्र जारी किया गया।


बताया कि इन्हें सोमवार को अलीगंज लखनऊ स्थित आईआईटी कैंपस में आयोजित होने वाली दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार एजेंसी के माध्यम से इस्राइल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed