{"_id":"67549cb416d3a1a5ae06ca34","slug":"workers-forced-to-work-risking-their-lives-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-123477-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हुए मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हुए मजदूर
Sun, 08 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर में नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्य में मजदूरों की जान का जोखिम बरकरार है। मंगलवार को महुअरिया क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान बगैर सुरक्षा किट के मजदूरों से काम कराते समय अचानक मलबा ढह गया। चार मजदूर घायल हो गए।
ईओ ने कार्यदायी संस्था को सुरक्षा मानकों का ध्यान रखकर काम करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी ठेकेदार ने बिना सेफ्टी किट के काम शुरू करा दिया है। शनिवार को कुछ मजदूर बिना सेफ्टी किट के काम करते दिखे।
घासीगंज वार्ड में सोमनाथ इंफ्राटेक फर्म सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर नाला निर्माण करा रही है। घटना में फर्म की लापरवाही उजागर हुई थी। ईओ ने फर्म को चेतावनी दी थी। इसके बाद भी फर्म ने कार्य स्थल के बगल जमा मलबा नहीं हटाया, इससे खतरा बना है। यहां पर करीब 10 निर्माण श्रमिकों से काम लिया जा रहा है। श्रमिकों को ठेकेदार ने हेलमेट, दस्ताने, बूट, सेफ्टी बेल्ट तक नहीं दिया है। नाला खोदाई के दौरान बीच में एक स्थान पर विद्युत पोल भी मौजूद है। बिना उसे दूूसरे स्थान पर शिफ्ट किए गड्ढा खोद दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोग बाेले, गिर सकता है खंभा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम चल रहा है और सुरक्षा का इंतजाम भी नहीं किया जा रहा है। पोल हिल रहा है वह किसी समय गिर सकता है। ईओ लाल चंद्र सरोज ने बताया कि ठेकेदार लापरवाही कर रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।