{"_id":"66c509c79073633ac30acf84","slug":"worker-falls-from-auditorium-roof-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-117639-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सभागार की छत से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सभागार की छत से गिरा मजदूर, मौत
Wed, 21 Aug 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार का कायाकल्प कराया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर पैर फिसलने से एक मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद सहयोगी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने कार्य के दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया।
शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार के कायाकल्प का कार्य पर्यटन विभाग की ओर से एक फर्म को दिया गया है। फर्म इस समय छत की मरम्मत व अन्य कार्य करा रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भोएं गांव निवासी दिलीप कुमार (30) यहां मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को सुबह वह काम पर आया था। बताया जा रहा है कि दोपहर में उसे ठेकेदार ने छत पर चढ़ने को कहा। वहां पटरा बांधा गया था। पटरा कमजोर था।
अचानक दिलीप का पैर फिसल गया और वह छत से जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे भर्ती कराने पहुंचे शिवलाल ने आरोप लगाया कि ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।