{"_id":"e29902726f12a48111edd16dac1ca134","slug":"women-on-floor-after-operation-in-jagdishpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटाया
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। परिवार नियोजन के लक्ष्य को हासिल करने की कवायद में जुटा स्वास्थ्य विभाग संवेदनहीनता की हद पार कर गया है। हालत यह है कि एक दिन के भीतर महज जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 63 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन कर दिए गए। ये ऑपरेशन स्वास्थ्य महकमे के आला हाकिम सीएमओ ने सर्जन के साथ मिलकर किए। नसबंदी के बाद महिलाओं को बेड के स्थान पर फर्श लिटा दिया गया। दर्द से कराहती महिलाओं को देखकर उनके परिवारीजनों में रोष दिखा।
विज्ञापन
जगदीशपुर सीएचसी पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. आनंद ओझा महिलाओं की नसबंदी करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर से लेकर देर शाम तक दो शिफ्ट में सीएमओ ने सीएचसी के सर्जन संग कुल 63 ऑपरेशन कर डाले जबकि अस्पताल में 30 बेड ही हैं। बेड भर जाने के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटा दिया गया। फर्श पर महिलाएं कराहती देखी गईं। परिवारीजनों का कहना था कि जब सीएचसी में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो इतनी ज्यादा संख्या में नसबंदी ऑरेशन नहीं करने चाहिए थे।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि शासन की समीक्षा में परिवार नियोजन में अमेठी जिला 74 वें नंबर था। इतनी खराब रैंकिंग के बाद उन्होंने नसबंदी ऑपरेशन की कमान खुद संभाली है। मंगलवार को जगदीशपुर सीएचसी पर दो शिफ्ट में कुल 63 ऑपरेशन किए हैं। जिन महिलाओं को दिक्कत थी। उन्हें बेड पर लिटाया गया। महिलाओं को आराम मिलने के साथ एंबुलेंस से उन्हें घर भेजा जाता रहा। वे खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन