फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women earning less than Rs 25 thousand will be linked to various enterprises

Sultanpur News: विभिन्न उद्यमों से जोड़ी जाएंगी 25 हजार से कम आय वाली महिलाएं

Mon, 01 Jul 2024 04:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Women earning less than Rs 25 thousand will be linked to various enterprises
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की 25 हजार से कम आय वाली पाई गईं महिलाओं की आय बढ़ाए जाने की कवायद एनआरएलएम ने शुरू कर दी है। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से क्रमवार आय वाली महिलाओं की आय बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। पिछले महीनों कराए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ था।
विज्ञापन



राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से एक लाख 54 हजार महिलाओं के कराए गए सर्वे में अलग-अलग आय वर्ग की महिलाओं की सूचना तैयार की गई थी। इसमें 25 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाली 24,001 महिलाएं पाई गई थीं। सूचना के बाद करीब 24 हजार महिलाओं की मामूली आय मिलने पर विभाग के अधिकारी दंग रह गए। विभाग की ओर से इसकी सूचना विकास विभाग लखनऊ को भेज दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने कम आय वर्ग की महिलाओं की आय बढ़ाने का निर्देश दिया है। निर्देश पर एनआरएलएम की ओर से एक लाख के आसपास वार्षिक आय वाली महिलाओं के साथ ही कम आय वर्ग वाली महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इन महिलाओं को समूह से संचालित विभिन्न उद्यमों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की कवायद चल रही है। जिला विकास अधिकारी व प्रभारी एनआरएलएम अजय कुमार पांडेय ने कहा कि एक लाख की आय वर्ग वाली महिलाओं की आय में स्थायित्व बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही सबसे कम आय वर्ग वाली महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न उद्यमों से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। उद्यमों से महिलाओं को जोड़कर उनकी आय बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed