{"_id":"6669ebe3c1ec8626960bb7e4","slug":"womans-body-found-in-drain-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114575-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नाले में मिला महिला का सिर कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नाले में मिला महिला का सिर कटा शव
Thu, 13 Jun 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव स्थित उतरदहा नाले में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का सिर कटा शव देखा। उसका सिर धड़ से कुछ दूर पड़ा मिला। दोनों हाथ भी नदारद थे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी।
कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव स्थित उतरदहा नाला के पास बुधवार सुबह ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों ने नाले के पास जाकर देखा तो अवाक रह गए। नाले में लगभग 40 वर्षीय एक महिला का सिर कटा शव पड़ा था। दोनों हाथ भी नदारद थे। इस जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेसिंक टीम ने खोजबीन शुरू की तो शव से कुछ ही दूरी पर सिर दिखाई पड़ा। टीम ने उसे भी कब्जे में ले लिया। आसपास से कुछ नमूने भी टीम ने इकट्ठा किए। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव कई दिनों पुराना है। जानवरों ने भी शरीर के कुछ हिस्सों को खा लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।