{"_id":"5e628f068ebc3ec9871b0809","slug":"woman-fell-from-the-moving-train-at-the-railway-station-sultanpur-news-lko512448221","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फरक्का अप एक्सप्रेस पर शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों को बैठाने गई एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे गिर गई। ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में गिरी महिला को बचाने के लिए आनन-फानन में जीआरपी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकने के बाद जीआरपी की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकाला गया।
शुक्रवार की दोपहर बाद करीब चार बजे माल्दा टाउन से दिल्ली को जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इस दौरान विवेकनगर मोहल्ला निवासी विवेक चंद्र शुक्ला की पत्नी आशा शुक्ला अपने रिश्तेदारों को ट्रेन पर बैठाने के लिए सवार हुईं।
इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन के आगे बढ़ते ही आशा ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की। तभी अचानक उनका पांव फिसल गया। पांव फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में उनके गिरते ही वहां मौजूद जीआरपी के जवानों ने आनन-फानन में चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका।
विज्ञापन
ट्रेन के रुकने के बाद आशा शुक्ला को जीआरपी की मदद से बाहर निकाला गया। उनके रिश्तेदार भी ट्रेन से उतर गए। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। थानाध्यक्ष जीआरपी संजय यादव ने बताया कि महिला को हल्की-फुल्की खरोंच आई है। दुर्घटना के बाद आशा शुक्ला के रिश्तेदार भी ट्रेन से उतर गए। इस बीच ट्रेन आगे को रवाना हो गई।